आकांक्षी जिला व प्रखंड कार्यक्रम के सूचकांकों पर विशेष ध्यान दें

Updated at : 24 Mar 2026 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
आकांक्षी जिला व प्रखंड कार्यक्रम के सूचकांकों पर विशेष ध्यान दें

आकांक्षी जिला व प्रखंड कार्यक्रम के सूचकांकों पर विशेष ध्यान दें

विज्ञापन

लातेहार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई. डीसी ने जिले के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और आधारभूत संरचना से जुड़े सूचकांकों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी विभाग लक्ष्य आधारित कार्ययोजना बनाकर काम करें ताकि जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाये. उन्होंने विभागीय समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों में तेजी लाने की बात कही. बैठक में सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू और पिरामल फाउंडेशन के फेलो उपस्थित थे. प्रशासन का लक्ष्य निर्धारित मानकों में अपेक्षित सुधार लाकर जिले के प्रदर्शन को बेहतर बनाना है. मारपीट से सहमे गैस कर्मी, लगायी सुरक्षा की गुहार

चंदवा. प्रखंड में रसोई गैस वितरण करने वाले श्रीराम भारत गैस एजेंसी के कर्मी अपनी सुरक्षा को लेकर गहरे खौफ में हैं. मंगलवार को मनोज कुमार लोहरा, अजनबी लोहरा और राजकुमार लोहरा, संजू उरांव, रोनित कुमार सहित अन्य कर्मी कार्यालय तो पहुंचे, लेकिन वितरण के लिए बाहर निकलने से कतरा रहे हैं. कर्मियों का कहना है कि सोमवार को सिलेंडर डिलीवरी के दौरान एक उपभोक्ता द्वारा उनके साथ की गयी मारपीट और जान से मारने की धमकी के बाद वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. दरअसल, एक दिन पूर्व गैस बुकिंग के बाद सिलेंडर बदलने के दौरान कथित रूप से एक खाली सिलेंडर गायब हो गया था. इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि एक उपभोक्ता ने कर्मियों के साथ मारपीट कर दी. जान से मारने की धमकी भी दी थी. कर्मियों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाये, अन्यथा भय के साये में सेवा देना संभव नहीं होगा.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola