तीन दिवसीय स्कॉट एंड गाइड की ट्रेनिंग शुरू

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
तीन दिवसीय स्कॉट एंड गाइड की ट्रेनिंग शुरू

प्रखंड के रेलवे क्लब परिसर में धनबाद रेल मंडल स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड के रेलवे क्लब परिसर में धनबाद रेल मंडल स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई. तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में स्थानीय बच्चों के साथ धनबाद रेल मंडल अंतर्गत गोमो, पाथलडीह, पतरातू व धनबाद के लगभग 50 से अधिक बच्चे हिस्सा ले रहे हैं. वेलफेयर इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया की लंबे समय के बाद कार्यक्रम की शुरुआत होना एक बेहतर भविष्य के लिए सार्थक पहल है. यह एक शैक्षिक आंदोलन है, जो छात्रों को व्यक्तिगत और जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करने में मदद करता है. यह उन्हें शारीरिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से विकसित करने में मदद करता है. मौके पर वरीय अनुभाग अभियंता अंगध कुमार, विद्युत विभाग के वरीय अनुभाग अभियंता आसिफ इकबाल राजू, अमित वर्मा विश्वजीत मुखर्जी, गौतम तिवारी, प्रमाणिक तापस, मुकेश कुमार, आरुष गुप्ता व शिव कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola