विद्यालय परिसर से चापानल के उपरी हिस्से की चोरी

Updated:
विज्ञापन
विद्यालय परिसर से चापानल के उपरी हिस्से की चोरी

विद्यालय परिसर से चापानल के उपरी हिस्से की चोरी

विज्ञापन

हेरहंज. प्रखंड के घुर्रे गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, कुसमाही में मंगलवार की रात चोरों ने चापानल के ऊपरी हिस्से (हेड) की चोरी कर ली. बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक विजय शंकर प्रसाद ने थाने में आवेदन देकर जांच की मांग की है. चापानल खराब होने से स्कूली बच्चों और शिक्षकों के समक्ष पेयजल की समस्या खड़ी हो गयी है. इधर, चोरों ने बस स्टैंड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से भी चार लाइटें उड़ा ली हैं. क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्ती बढ़ाने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. संचालकों ने सुरक्षा की लगायी गुहार

बरवाडीह. प्रखंड क्षेत्र के सीएसपी संचालकों ने अपनी सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए सुरक्षा की गुहार लगायी है. ज्ञापन में बताया गया कि गत 13 अप्रैल को प्रखंड क्षेत्र से सटे रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार गांव में सीएसपी संचालिका को गोली मारकर तीन लाख रुपये लूट लिये थे. इस घटना के बाद क्षेत्र के सीएसपी संचालकों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है. सीएसपी संचालकों ने पुलिस प्रशासन से केंद्रों के आसपास पुलिस गश्ती बढ़ाने, विशेष निगरानी रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola