130 बच्चोंं का रिजल्ट सुधरा, अब भर सकेंगे 12वीं का फार्म

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
130 बच्चोंं का रिजल्ट सुधरा, अब भर सकेंगे 12वीं का फार्म

जस्टिस एलपीएन शाहदेव उत्क्रमित उच्च विद्यालय

विज्ञापन

जस्टिस एलपीएन शाहदेव उत्क्रमित उच्च विद्यालय फोटो : 26 चांद 1 : शुक्रवार को विद्यालय में जैक, प्रतुल लाल व प्रभात खबर का विद्यार्थियों ने जताया आभार. सुमित,चंदवा प्रखंड के रोल गांव स्थित जस्टिस एलपीएन शाहदेव उत्क्रमित उच्च विद्यालय में अध्ययनरत 11वीं कक्षा के 130 विद्यार्थियों का रिजल्ट भाषा चयन में त्रुटि के कारण इनवैलिड हो गया था. इस कारण उक्त विद्यार्थी 12वीं कक्षा का नामांकन फॉर्म नहीं भर पा रहे थे. प्रभात खबर ने इस मामले पर पहल की थी. इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था. प्रभात खबर में छपी खबर के बाद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मामले में संज्ञान लिया था. उन्होंने सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर मामले की जानकारी दी थी. साथ ही जैक के अध्यक्ष नटवा हांसदा व सचिव जयंत मिश्रा से बातचीत कर मामले पर नियम संगत त्वरित कार्रवाई करने की अपील की थी. मामला संज्ञान में आने के बाद जैक की पहल पर गुरुवार की शाम 130 बच्चों का रिजल्ट वैलिड कर दिया गया है. इस संबंध में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इस विद्यालय के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे. उन्होंने जैक अध्यक्ष नटवा हांसदा, सचिव जयंत मिश्रा के अलावा प्रभात खबर का आभार जताया है. क्या कहते हैं प्राचार्य उक्त विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रशांत शाहदेव ने बताया विद्यालय से कुल 188 बच्चों ने 11वीं की परीक्षा दी थी. भाषा चयन में गड़बड़ी के कारण 130 बच्चों का रिजल्ट इनवैलिड हो गया था. इसके बाद से वे 12वीं का फॉर्म नहीं भर पा रहे थे. इसे लेकर जैक को पत्राचार किया गया था. स्कूल खुलने के बाद बच्चे 12वीं का फार्म भर सकेंगे. उन्होंने भी प्रभात खबर, प्रतुल लाल व जैके अधिकारियों का आभार जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola