विधायक ने किया पूजा कमेटी के लोगों को सम्मानित
Published by : DEEPAK Updated At : 26 Sep 2025 10:02 PM
विज्ञापन
स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ने शुक्रवार को मंगरा स्थित अपने आवासीय परिसर में प्रखंड के सभी दुर्गा पूजा कमेटी के पदधारियों को सम्मानित किया
विज्ञापन
बरवाडीह. स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ने शुक्रवार को मंगरा स्थित अपने आवासीय परिसर में प्रखंड के सभी दुर्गा पूजा कमिटी के पदधारियों को सम्मानित किया. विधायक श्री सिंह ने सर्वप्रथम चुंगरू पंचायत के दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष व सभी सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इसके उपरांत बाजार पूजा कमिटी, पंचमुखी पूजा कमेटी, छिपादोहर दुर्गा पूजा कमेटी, रेलवे क्लब दुर्गा पूजा कमेटी, गढ़वाटांड़ नवयुवक दुर्गा पूजा कमेटी समेत प्रखंड के दो दर्जन से अधिक पूजा कमेटी के अध्यक्ष समेत सदस्यों को अंग वस्त देकर सम्मानित किया. विधायक ने सभी दुर्गा पूजा कमेटी को सहयोग राशि भी प्रदान किया. मौके पर राकेश अग्रवाल, राजेश कुमार वर्मा, अध्यक्ष राजू प्रसाद, रामजी सिंह, रंजीत कुमार सिंह, काजमी अनवर, लोकनाथ राम, मनोज जायसवाल, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता निजाम अंसारी, अनिल कुमार सिंह, दीपू तिवारी, मो नसीम अंसारी, रंजीत कुमार राजू, अजय चंद्रवंशी, रविंद्र राम, अमोद श्रीवास्तव, प्रेम कुमार सिंह, विजय बहादुर सिंह, संजीव श्रीवास्तव, लक्ष्मण सिंह,कमलेश प्रजापति, कुलेश्वर सिंह, अवधेश मेहरा व प्रेम कुमार अधूरा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










