सफलता की कुंजी आपकी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य जरूरी : डीसी

Updated:
विज्ञापन
सफलता की कुंजी आपकी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य जरूरी : डीसी

सफलता की कुंजी आपकी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य जरूरी : डीसी

विज्ञापन

लातेहार ़ इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले जिला के टॉप तीन छात्र-छात्राओं को जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने सम्मानित किया. मौके पर उपायुक्त ने सभी छात्र छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धि पर बधाई और शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि यह हमेशा याद रखें कि सफलता की कुंजी आपकी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति आपकी प्रतिबद्धता है. अपनी कार्य क्षमता को पहचानें और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें, सफलता जरूर मिलेगी. उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. आप सभी बच्चों ने अपने-अपने शिक्षकों, माता-पिता, स्कूल, समाज तथा समस्त जिले को गौरवान्वित किया है. उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं के मेहनत और लगन की सराहना करते हुए आगे भी ऐसी प्रतिभा को प्रदर्शित कर जिला और राज्य का मान बढ़ाने की बात कही. पुलिस अधीक्षक श्री गौरव ने कहा कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) 2025 में जिला का रिजल्ट पूरे राज्य में प्रशंसनीय रहा है. शिक्षा का अच्छा वातावरण ही विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. उन्होंने छात्र-छात्राओं को और मेहनत कर सफलता अर्जित करने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि परीक्षा के साथ-साथ जीवन की परीक्षा में भी सफल हों इसके लिए अच्छे चरित्र का निर्माण करें. समाज के दायित्व को समझें तथा अपने पैरों पर खड़े होने के लिए सही निर्णय लें. अपनी रुचि को समझें और उस दिशा में आगे बढ़ें. जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं के समग्र शैक्षिक समझ को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लातेहार में नि:शुल्क कोचिंग क्लास की व्यवस्था करायी जा रही है. जिसके तहत बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं नीट, जेइइ जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी विशेषज्ञ शिक्षकों के माध्यम से निःशुल्क करायी जायेगी. जैक बोर्ड अंतर्गत इंटरमीडिएट (वाणिज्य) में राज्य में लातेहार जिला ने प्रथम स्थान, विज्ञान में लातेहार जिला ने प्रथम स्थान एवं कला में लातेहार जिला ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है. मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, परियोजना निदेशक आइडीए प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola