जिला प्रशासन की हर जगह पर थी पैनी व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन
जिला प्रशासन की हर जगह पर थी पैनी व्यवस्था

जिला प्रशासन की हर जगह पर थी पैनी व्यवस्था

विज्ञापन

लातेहार. रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ व्यवस्था की थी. अनुमंडल कार्यालय में स्थापित जिला कंट्रोल रूम से शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे से ही अधिकारियों द्वारा जिलेभर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी. आधुनिक तकनीक के तहत सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है, जिससे हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई थी. इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. बेतला में रामनवमी जुलूस आज, तैयारी पूरी

बेतला. बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला-पोखरी सहित आसपास के इलाकों में रामनवमी जुलूस शनिवार को निकाली जायेगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसे लेकर सरईडीह शिव मंदिर परिसर में सरईडीह, कुटमू, पोखरी, पोखरी खुर्द सहित आसपास के इलाकों के लोगों ने बैठक में यह निर्णय लिया कि जुलूस सरकार के गाइडलाइन पर और स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारा के साथ निकाली जायेगी. हिंदू महासभा के अध्यक्ष सह सरईडीह शिव मंदिर के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष विनोद यादव, सचिव मनोज मांझी और उपसचिव बुद्धेश्वर सिंह ने बताया कि सरईडीह, कुटमू, पोखरी सहित आसपास के दर्जनों गांव के लोगों ने बैठक कर पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया है. मौके पर ग्राम प्रधान रामचरित्र सिंह, उमेश प्रसाद, जोखन प्रसाद, तेजन बैठा, प्रमोद कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola