कंपनी वेतन दे, नहीं तो होगा आंदोलन

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
कंपनी वेतन दे, नहीं तो होगा आंदोलन

किसान विकास श्रमिक स्वावलंबन सहकारी समिति लिमिटेड की बैठक रविवार को एस्सार पावर प्लांट के समीप हुई. इसकी अध्यक्षता प्रयाग गंझू ने की.

विज्ञापन

चंदवा. किसान विकास श्रमिक स्वावलंबन सहकारी समिति लिमिटेड की बैठक रविवार को एस्सार पावर प्लांट के समीप हुई. इसकी अध्यक्षता प्रयाग गंझू ने की. बैठक में कर्मियों ने कहा कि वर्ष 2007-08 में चंदवा प्रखंड के अनगड़ा, चतरो, कुसुमटोला, अरधे व तुपी गांव के लोगों से एस्सार पावर झारखंड लिमिटेड प्लांट लगाने के लिए इकरारनामा हुआ था. रैयतों से जमीन ली गयी थी. इकरारनामा के तहत विस्थापित रैयतों को नौकरी दी गयी थी. कंपनी की ओर से सभी कर्मियों को 20 मार्च 2025 तक लगातार वेतन दिया जा रहा था, लेकिन अप्रैल-2025 से एस्सार पॉवर प्लांट में आयी नयी कंपनी ओड़िशा अलॉय स्टील प्राइवेट लिमिटेड ने बगैर कोई कारण बताये कर्मियों का वेतन भुगतान बंद कर दिया. ऐसे में रैयतों के समक्ष परेशानी उत्पन्न हो गयी. बैठक में लोगों ने नयी कंपनी से तत्काल वेतन चालू करने की मांग की. मांगें नहीं पूरा करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गयी. मौके पर रामदीवाली गंझू, मनमोहन गंझू, नारायण गंझू, रामजीत गंझू, बाबूलाल गंझू, अजीत श्रीवास्तव, महेश गंझू समेत दर्जनों विस्थापित मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola