कैरेज एंड वैगन विभाग के टेक्निशियन हुए सम्मानित

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 26 May 2026 8:27 PM

विज्ञापन

कैरेज एंड वैगन विभाग के टेक्निशियन हुए सम्मानित

विज्ञापन

बरवाडीह. धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्र के द्वारा मंडल स्तरीय संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन धनबाद मंडलीय कार्यालय भवन में किया गया. कार्यक्रम में रेल सुरक्षा एवं संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले धनबाद रेल मंडल के 30 कर्मियों को सम्मानित किया गया. इसी क्रम में बरवाडीह के कैरेज एंड वैगन विभाग के टेक्निीशियन शत्रुघ्न दास को भी उत्कृष्ट कार्य एवं संभावित रेल दुर्घटना को टालने में अहम भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया. मार्च माह में ड्यूटी के दौरान शत्रुघ्न दास ने एक लॉन्ग हॉल मालगाड़ी के वैगन में एकर लिंक टूटा हुआ देखा. उन्होंने तत्परता दिखाते हुए इसकी तत्काल सूचना संबंधित अधिकारियों को दी, जिसके बाद मालगाड़ी को रोककर मरम्मत की गयी. उनकी सतर्कता के कारण एक बड़ा रेल हादसा टल गया था. इसके बाद श्री दास को यह सम्मान दिया गया. सम्मान प्राप्त करने के बाद शत्रुघ्न दास ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि डीआरएम के हाथों सम्मानित होना उनके लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सम्मान कर्मियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है तथा हर कर्मचारी को नई ऊर्जा प्रदान करता है. कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

बेतला. मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया. इस अभियान के तहत लातेहार जिला के बरवाडीह प्रखंड के बेतला नेशनल पार्क रोड के कुटमू चौक के निकट स्थित शिवम जानकी पेट्रोल पंप पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व कांग्रेस के स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी व बेतला प्रभारी जयप्रकाश रजक ने किया. कार्यक्रम के दौरान आमजनों से फॉर्म पर हस्ताक्षर कराये गये. इस दौरान लोगों ने केंद्र सरकार की नीतियों पर विरोध जताया और तत्काल इस पर रोक लगाने की मांग की. मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, कमलेश प्रजापति, सिद्धेश्वर पासवान सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola