ePaper

भगवान श्रीराम का नाम लेने से जीवन सुधरता है : अनिल भारद्वाज

Updated at : 23 Sep 2025 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
भगवान श्रीराम का नाम लेने से जीवन सुधरता है : अनिल भारद्वाज

भगवान श्रीराम का नाम लेने से जीवन सुधरता है : अनिल भारद्वाज

विज्ञापन

लातेहार ़ अंबाकोठी में आयोजित 52वें श्रीरामचरित मानस परायण पाठ महायज्ञ के दूसरे दिन श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर भगवान श्रीराम के जन्म की बधाई दी. रामायण पाठ कर रही कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने भी आपस में अबीर लगाया और उत्सव को भक्ति एवं उल्लास से रंगीन बनाया. रामायण पाठ करा रहे अनिल भारद्वाज और उनकी गिरिडीह मंडली ने जन्म अवधी में कई पारंपरिक सोहर गीत जैसे राम मंगल गाओ री, आज अवध नगरिया बधईया बाजे और अइसन मनोहर, मंगल मूरत प्रस्तुत किये. इन गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया. अनिल भारद्वाज ने कहा कि भगवान के जन्मोत्सव में भाग लेने वाले लोग सौभाग्यशाली होते हैं और भगवान श्रीराम का नाम लेने से जीवन सुधरता है. महायज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि जैसे-जैसे शारदीय नवरात्र बढ़ती है, श्रद्धालुओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. महायज्ञ स्थल की परिक्रमा भी दूसरे दिन शुरू हो गयी़ इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए. अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह और कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महलका ने बताया कि आयोजन की तैयारी और शहरवासियों का सहयोग पूरे शहर को भक्तिमय बना रहा है. मौके पर अशोक कुमार महलका, अनिल मिश्रा, निर्मल कुमार महलका, डॉ विशाल शर्मा, मदन प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, राजू सिंह, संतोष अग्रवाल, सुनील शौंडिक, अनिल प्रसाद, संतोष पासवान, दिनेश कुमार महलका, सुरेश प्रसाद, जया कुमारी, बरखा राठौर सहित कई लोग उपस्थित थे, जिन्होंने महायज्ञ को सफल बनाने में सहयोग दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola