पाइप जलापूर्ति योजनाओं में गुणवत्ता और समय सीमा का रखें ख्याल : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
पाइप जलापूर्ति योजनाओं में गुणवत्ता और समय सीमा का रखें ख्याल : उपायुक्त

पाइप जलापूर्ति योजनाओं में गुणवत्ता और समय सीमा का रखें ख्याल : उपायुक्त

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-टू और जल जीवन मिशन के तहत जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें स्वच्छता संबंधी कार्य : उपायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-टू के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के मानकों को बेहतर बनाने के लिए निर्धारित सभी गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाये. स्वच्छता केवल बुनियादी ढांचा खड़ा करना नहीं, बल्कि ग्रामीणों के व्यवहार में परिवर्तन लाना भी है. नियमित मॉनिटरिंग से सुनिश्चित होगी गुणवत्ता : जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पाइप जलापूर्ति योजनाओं की अद्यतन स्थिति जानी. उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो. उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का नियमित भ्रमण करें और चल रहे कार्यों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें ताकि समय सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त किया जा सके. आपसी समन्वय पर जोर : बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया ताकि तकनीकी अड़चनों को जल्द दूर कर योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाया जा सके. मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता दीपक महतो समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola