टोरी जंक्शन पर युवती की संदिग्ध मौत, प्लेटफार्म पर गिरते ही मुंह से निकला खून

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 13 Feb 2026 10:20 PM

विज्ञापन

टोरी जंक्शन पर युवती की संदिग्ध मौत, प्लेटफार्म पर गिरते ही मुंह से निकला खून

विज्ञापन

चंदवा़ टोरी रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत हो गयी. मृतका की पहचान चंदवा के सेन्हा (लाधुप) निवासी रंगिया मुंडा की पुत्री सुखमनी कुमारी (22 वर्ष) के रूप में की गयी है. युवती के पास मिले बैग और उसमें रखे फोटो व कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई. अचानक गिरी और मुंह से आने लगा खून : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुखमनी प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर पर स्थित यात्री शेड में बैठी थी. इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ी और उसके मुंह से खून बहने लगा. देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पाकर रेलवे की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, जहां रेल चिकित्सक डॉ सौरभ कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. चाकू मारने की अफवाह से फैली दहशत : शुक्रवार को चंदवा में साप्ताहिक हाट होने के कारण रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ थी. इसी बीच स्टेशन परिसर में युवती को चाकू मारकर घायल करने की अफवाह जंगल की आग की तरह फैल गयी, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि, रेल पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामला संदिग्ध मौत का है, न कि हमले का. परिजनों से संपर्क साध रही पुलिस : आरपीएफ और जीआरपी बरकाकाना को घटना की जानकारी दे दी गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. रेलवे प्रशासन मृतका के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रहा है. फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola