सरकार की सभी योजनाओं का लाभ छात्र-छात्राओं को मिले : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
सरकार की सभी योजनाओं का लाभ छात्र-छात्राओं को मिले : उपायुक्त

सरकार की सभी योजनाओं का लाभ छात्र-छात्राओं को मिले : उपायुक्त

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणालय में सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई. इसमें समग्र शिक्षा, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत नामांकन, पोशाक, पुस्तक, साइकिल, छात्रवृत्ति वितरण, मध्याह्न भोजन व पोषण वाटिका से संबंधित समीक्षा किया गया. समीक्षा के बाद उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को समय पर पोशाक और छात्रवृत्ति उपलब्ध करायी जाये तथा मध्याह्न भोजन योजना की नियमित मॉनिटरिंग की जाये. उन्होंने यह भी कहा कि पोषण वाटिका की उपयोगिता बच्चों में कुपोषण दूर करने एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराने में सहायक है. अतः सभी विद्यालयों में इसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाये. उन्होंने नियमित रूप से बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराने व उन्हें आयरन की गोली खिलाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा विद्यालय स्तर पर चलायी जा रही सारी योजनाओं का लाभ छात्र-छात्राओं को मिले, इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी व सभी कर्मी सजगता के साथ काम करें. उपायुक्त ने विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति के बारे जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने सभी प्रखंड में ई विद्या वाहिनी से शिक्षकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. जिले के प्रत्येक स्कूलों का संचालन सही तरीके से करते हुए स्कूलों में बच्चों के ड्रेस, पानी एवं शौचालय के साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही है. पीएम पोषण योजना की प्रगति की समीक्षा के क्रम में स्कूलों में पोषाहार वितरण, मध्याह्न भोजन शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने के लिए बीआरपी, सीआरपी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया गया. बैठक में आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत एडीपीओ, एपीओ व सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola