बालिका में छिपादोहर व बालक वर्ग में एसटी ब्रदर्स हुआ विजेता

Published by :Akarsh Aniket
Published at :17 Oct 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
बालिका में छिपादोहर व बालक वर्ग में एसटी ब्रदर्स हुआ विजेता

बालिका में छिपादोहर व बालक वर्ग में एसटी ब्रदर्स हुआ विजेता

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड के उक्कामाड़ पंचायत के मुरु खेल मैदान में जोहार नेशनल फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक रामचन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबला का शुभारंभ किया. फाइनल मुकाबला के बालिका वर्ग में चोरनिया और छिपादोहर टीम के बीच मैच खेला गया. जिसमें छिपादोहर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चोरनिया को दो गोल से पराजित कर दिया. बालक वर्ग में चोरनिया और एसटी ब्रदर्स अमाटाड़ टीम के बीच जोरदार टक्कर हुई. इस मुकाबले में एसटी ब्रदर्स अमाटाड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चोरनिया को एक गोल से हरा दिया. मौके पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. इसके बाद विधायक ने विजेता, उप विजेता समेत अच्छे खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह पिंटू, विजय बहादुर सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि रविंद्र राम, नसीम अंसारी, एएसआई अशोक कुमार सिंह, सईद अंसारी, रामदेव राम, सलीम अंसारी, अनवर अंसारी, अवधेश कुमार मेहरा, सुरेश प्रसाद यादव, धनु श्याम राम, अजित सिंह, सुजीत गुप्ता, राजन सिंह, लक्ष्मण सिंह, करण सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola