खोईचा भरने के बाद सिंदूर खेला का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
खोईचा भरने के बाद सिंदूर खेला का आयोजन

खोईचा भरने के बाद सिंदूर खेला का आयोजन

विज्ञापन

बरवाडीह़ दुर्गापूजा पर प्रखंड मुख्यालय के रेलवे क्लब, बस स्टैंड, आदि शक्ति महावीर मंदिर व बाजार गढ़वाटाड़ पूजा समिति समेत अन्य पूजा पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पूरे विधि-विधान से किया गया. विसर्जन से पूर्व पूजा-अर्चना और खोईचा भरने की रस्म अदा की गयी. रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे क्लब पूजा पंडाल, बाजार पंचमुखी व पूजा पंडाल परिसर में बंगाली परंपरा के अनुसार महिलाओं ने माता की विदाई करते हुए खोईचा भरा और अपने परिजनों व शुभचिंतकों की सुख-समृद्धि की कामना की. इस क्रम में सुहागिन महिलाओं ने परंपरागत सिंदूर खेला की रस्म निभायी. उन्होंने एक-दूसरे की मांग भरने के साथ गाल व हाथों पर सिंदूर लगाकर सुहाग की सलामती की मंगल कामना की. इस अवसर पर पंचमुखी पूजा पंडाल की महिला समिति के अध्यक्ष प्रतिमा रवानी, अर्चना प्रसाद, गीता देवी, रूबी देवी, सुनीता देवी, बबीता जायसवाल, उर्मिला देवी, पूनम देवी, चंदा देवी, मुन्नी देवी, सुनीता सिंह, वृंदा देवी, रूपा गुप्ता समेत सभी महिला सदस्यों व काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं. जबकि रेलवे क्लब पूजा पंडाल में जिप सदस्य संतोषी शेखर, रेलवे क्लब महिला समिति की अध्यक्ष रेखा पाठक, सुधा दुबे, सीमा गुप्ता, अनामिका सुंडी, सुनीता पाल, उपासना सिन्हा, नीलू कुमारी, अमृता रश्मि, वंदना कुमारी, नैना कुमारी, रत्ना सिंह, अनीता कुमारी, बिनु कुमारी,मंजू मरांडी शबनम, विनिता नैतिक, कुमारी संजू, कोमल, पूजा शर्मा, रेणु कुमारी, अंजू, गुंजा नंदिनी, पिंकी, अनीता समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola