एसडीपीओ ने थाना व पिकेट प्रभारी के साथ की बैठक, दिये कई निर्देश

Updated:
विज्ञापन
एसडीपीओ ने थाना व पिकेट प्रभारी के साथ की बैठक, दिये कई निर्देश

बकरीद पर्व को लेकर बालूमाथ एसडीपीओ बिनोद रवानी ने बुधवार की देर शाम एसडीपीओ कार्यालय में बालूमाथ, बारियातू व हेरहंज प्रखंड के थाना प्रभारी व पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी पिकेट प्रभारी के साथ बैठक की.

विज्ञापन

फाटो : 5 चांद 17 : बैठक करते अधिकारी. प्रतिनिधि बालूमाथ. बकरीद पर्व को लेकर बालूमाथ एसडीपीओ बिनोद रवानी ने बुधवार की देर शाम एसडीपीओ कार्यालय में बालूमाथ, बारियातू व हेरहंज प्रखंड के थाना प्रभारी व पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी पिकेट प्रभारी के साथ बैठक की. इसमें बकरीद पर्व को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर कई दिशा-निर्देश दिया. किस-किस स्थान में जुमे की नमाज का समय, वहां की विधि व्यवस्था संधारण समेत अन्य मुद्दे पर जानकारी लेकर निर्देश दिया. प्रशासन द्वारा की गयी तैयारी की समीक्षा भी की गयी. उन्होंने थाना प्रभारी व पिकेट प्रभारी को स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर लॉ एंड ऑर्डर को बरकरार रखना है. बकरीद के दिन पुलिस की गश्त जारी रहेगी. जहां भी नमाज अदा की जायेगी, वहां भी पुलिस बल लगाया जायेगा. मौके पर पुनि परमानंद बिरूवा, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, बारियातू थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, हेरहंज थाना प्रभारी पीके सिंह, अमरवाड़ीह पिकेट प्रभारी अभिनव सिन्हा, मुरपा पिकेट प्रभारी होसेन डांग, मकईयांटांड़ पिकेट प्रभारी रामजी ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola