संत गुरु रविदास जी के विचार आज भी प्रासांगिक हैं : संजय यादव

Updated:
विज्ञापन
संत गुरु रविदास जी के विचार आज भी प्रासांगिक हैं : संजय यादव

संत गुरु रविदास जी के विचार आज भी प्रासांगिक हैं : संजय यादव

विज्ञापन

बालूमाथ़ प्रखंड के पिंडारकोम गांव स्थित रविदास मोहल्ला में रविवार की रात संत शिरोमणि रविदास जी जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किये गये. इससे पूर्व सुबह में प्रतिमा स्थापित कर संत शिरोमणि रविदास जी की पूजा-अर्चना की गयी. रात में भक्ति जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी, जिप सदस्य प्रियंका देवी, विधायक प्रतिनिधि संजय यादव, रौशन यादव, बसिया मुखिया विमला देवी, प्रशासनिक अधिकारी प्रवीण सिंह ने संयुक्त रूप से फीता को जोड़कर कार्यक्रम की शुरूआत की. जागरण कार्यक्रम में बाहर से आये कलाकारों ने एक से एक बढ़कर गीत प्रस्तुत किये. विधायक प्रतिनिधि संजय यादव ने कहा कि रविदास जयंती संत गुरु रविदास जी के विचार आज भी प्रासांगिक है. उन्होंने शिक्षा, उपदेश व भक्ति के माध्यम से लोगों को समानता, प्रेम व मानवता का संदेश दिया. मुखिया विमला देवी ने कहा कि रविदास जयंती केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समानता, सामाजिक न्याय और मानवता के मूल्यों को अपनाने का संदेश है. गुरू रविदास जी के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते है. लोगों को एकता के सूत्र में बांधते है. मौके पर दिलमणि यादव, रघु यादव, जगरनाथ यादव, राजेंद्र यादव, राजेश राम, अविनाश राम, पूजा कमेटी अध्यक्ष अर्जुन राम, रंजन राम, अनिल कुमार, राजू राम, मुन्ना कुमार रवि, विशाल कुमार, विष्णु राम, शशि कुमार, ललन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola