ePaper

दो दिन में 1.82 लाख रुपया टैक्स छूट के साथ जमा हुआ

Updated at : 27 Apr 2024 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिन में 1.82 लाख रुपया टैक्स छूट के साथ जमा हुआ

गर पंचायत लातेहार ने 30 जून से पहले तक वित्तीय वर्ष 2024-25 का होल्डिंग टैक्स जमा करने पर अधिकतम 15 प्रतिशत छूट की घोषणा की है.

विज्ञापन

लातेहार. नगर पंचायत लातेहार ने 30 जून से पहले तक वित्तीय वर्ष 2024-25 का होल्डिंग टैक्स जमा करने पर अधिकतम 15 प्रतिशत छूट की घोषणा की है. विभाग की इस घोषणा के बाद नगर पंचायत कार्यालय में होल्डिंग टैक्स जमा करने वालों की कतार लग गयी है. नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि दो दिन में नगर पंचायत द्वारा कर दाताओं से 1.82 रुपया छूट के साथ जमा हुआ है. उन्होंने बताया कि इसमें सभी कर दाताओं को पांच प्रतिशत की छूट दी जा रही है. अगर होल्डिंग टैक्स में महिला या वरिष्ठ नागरिक का नाम है तो उन्हें पांच प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. इसके अलावा स्वयं कार्यालय में आकर जमा करने पर 2.5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. आर्मी, ट्रांसजेंडर या दिव्यांग होने पर पांच प्रतिशत की रियायत दी जा रही है. वैसे कर दाता जो ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स भरेंगे उन्हें पांच प्रतिशत की छूट दी जायेगी. उन्होंने बताया कि यह यह छूट केवल आवासीय परिसरों पर लागू होगी. 30 जून बाद बकाया टैक्स पर प्रतिमाह एक प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा. नगर पंचायत के लोगों को यदि टैक्स (होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस एवं जल-कर ) भुगतान करने में कोई परेशानी हो रही है तो स्पैरो के टीम लीडर आदित्य कुमार (9905900425) व टैक्स कलेक्टर बिरसा उरांव (7004793011) से संपर्क कर अपने टैक्स का भुगतान कर सकते हैं. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola