2047 के विकसित भारत में युवाओं की भूमिका अहम : पूनम देवी

Updated:
विज्ञापन
2047 के विकसित भारत में युवाओं की भूमिका अहम : पूनम देवी

2047 के विकसित भारत में युवाओं की भूमिका अहम : पूनम देवी

विज्ञापन

लातेहार ़ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) के तत्वावधान में शहर के बानपुर मुहल्ला स्थित बनवारी साहू महाविद्यालय में जिला स्तरीय विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, एनएसएस क्षेत्रीय कार्यालय के युवा अधिकारी प्रियव्रत मंडल, एनपी विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डाॅ प्रदीप कुमार तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो प्रदीप कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर संगीत शिक्षिका स्वाति मिश्रा के सानिध्य में उनके संस्थान की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया. जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत की जो परिकल्पना की है, उसे साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है. उन्होंने कहा कि युवा संसद जैसे मंच युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सोचने का अवसर देते हैं. एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डाॅ प्रदीप कुमार एवं युवा अधिकारी प्रियव्रत मंडल ने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा इस तरह के आयोजनों के माध्यम से युवाओं को अपने विचार व्यक्त करने और नीति निर्माण की प्रक्रिया को समझने का अवसर मिल रहा है. उन्होंने युवाओं से इन अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. महाविद्यालय की सचिव अंजु गुप्ता एवं प्राचार्य प्रो प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन संस्थान के लिए गौरव की बात है. कार्यक्रम के दौरान अनिशा कुमारी एवं तियाशी कुमारी की मंडली ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. मौके पर प्रो नवल किशोर प्रसाद, समाजसेवी सरयू प्रसाद सिंह, राजेश कुमार सिंह, कमलेश सिन्हा, अमित कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ चंदन सहित शिक्षक, अधिकारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola