कार सवार पर लुटेरों ने गोली चलायी, घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Aug 2024 9:54 PM
बालूमाथ-हेरहंज-पांकी मुख्य पथ पर हेरहंज व पांकी थाना की सीमा पर स्थित कारीमाटी जंगल में सड़क लुटेरों ने बाबाधाम से लौट रहे कार सवार पर गोली चलायी.
हेरहंज. बालूमाथ-हेरहंज-पांकी मुख्य पथ पर हेरहंज व पांकी थाना की सीमा पर स्थित कारीमाटी जंगल में सड़क लुटेरों ने बाबाधाम से लौट रहे कार सवार पर गोली चलायी. इस घटना में कार चला रहे दिलीप कुमार दांगी (कुमराडीह तरहंसी-पांकी) गोली लगने से घायल हो गये. घटना बुधवार रात की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार दिलीप व उनकी पत्नी खुशबू देवी बाबाधाम से पूजा कर कार (जेएच01एफबी-3793) से अपने घर तरहंसी लौट रहे थे. इस क्रम में कारीमाटी जंगल के समीप सड़क लुटेरों ने पेड़ काटकर मार्ग को अवरूद्ध कर दिया था. जैसे की उनकी कार वहां पहुंची. रास्ते में पेड़ पड़ा देख वे वापस जाने लगे. तभी लुटेरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली दिलीप के दाहिने हाथ में लगी. वहीं गोली लगने से कार का टायर भी ब्लास्ट हो गया. उसी हालत में दिलीप वाहन लेकर वहां से निकल गये. इनातु गांव में टायर गाड़ी से निकल कर अलग हो गया. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना हेरहंज पुलिस को दी. पुलिस ने घायल को बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया. हादसे में कार में बैठी दिलीप की पत्नी बाल-बाल बच गयी. लूट की सूचना के बाद उक्त पथ पर यातायात ठप हो गया था. रात में ही हेरहंज व पांकी पुलिस ने कारीमाटी जंगल पहुंच सड़क से पेड़ हटवाया. इस संबंध में पांकी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










