मनरेगा योजनाओं की प्रगति को लेकर की गयी समीक्षा
Published by : VIKASH NATH Updated At : 06 Feb 2026 7:11 PM
प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मनरेगा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने की.
चंदवा. प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मनरेगा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने की. बैठक में मनरेगा के तहत चल रही योजनाओं की अद्यतन स्थिति, लंबित कार्यों की जानकारी, मजदूरी भुगतान, जॉब कार्डधारियों को रोजगार, मजदूरों का इकेवाईसी समेत अन्य मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई. बीडीओ श्री प्रसाद ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से पूरा करें. अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार से जोड़े. समीक्षा के दौरान कार्यस्थलों पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की बात कही गयी. किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की बात कही. पंचायत स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करने व श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की बात कही. बैठक में लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने व मनरेगा के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने की बात कही. मौके पर बीपीओ रतन कुमारी समेत मनरेगा कर्मी मौजूद थे. रक्तदान शिविर कल चंदवा. स्थानीय साईं नर्सिंग होम परिसर में रविवार आठ फरवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी नर्सिंग होम के संचालक डॉ रोहित त्रिपाठी ने दी. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है. स्वस्थ लोग रक्तदान कर दूसरे लोगों को नया जीवन प्रदान करने में मदद करें. नर्सिंग होम की चिकित्सक डॉ सरिता ने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में कई प्रकार की भ्रांतियां फैली है, पर ऐसा कुछ नहीं है. रक्तदान करने से मानव शरीर और स्वस्थ होता है. उन्होंने हर स्वस्थ लोगों से शिविर के दिन रक्तदान करने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










