पुलिस सेवा में साफ-सुथरी छवि के साथ सेवानिवृत्त होना बड़ी उपलब्धि
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 31 Jan 2026 10:38 PM
पुलिस सेवा में साफ-सुथरी छवि के साथ सेवानिवृत्त होना बड़ी उपलब्धि
बारियातू़ स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को बालूमाथ पुलिस इंस्पेक्टर परमानंद बिरूवा, थाना में पदस्थापित एसआइ उमेश यादव तथा एएसआइ सुरेश सिंह की सेवानिवृत्ति के मौके पर विदाई दी गयी. बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव मौजूद थे. एसपी ने कहा कि इंस्पेक्टर परमानंद बिरूवा अत्यंत सरल स्वभाव के अधिकारी थे. वे हमेशा अपने कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील रहें. विभागीय कार्यों में उनसे निरंतर सहयोग मिलता रहा. उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद भी पुलिस परिवार से जुड़े रहने की अपील की है. सेवानिवृत्त पुनि श्री बिरूवा ने कहा कि पुलिस सेवा में साफ-सुथरी छवि के साथ सेवानिवृत्त होना बड़ी उपलब्धि है. आप सभी का सहयोग व स्नेह हमेशा स्मरणीय रहेगा. अपने सेवा कार्यकाल के दौरान उन्हें उच्च अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला. हमेशा सीखने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे समाज से जुड़े रहेंगे. समाजहित में कार्य करते रहेंगे. इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री गौरव ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मान दिया. संचालन तत्कालीन थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह कर रहे थे. समारोह में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान व अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. वेल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
लातेहार. नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एसएसबी 32 बटालियन द्वारा 20 दिवसीय वेल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ. जिले के गारू प्रखंड के बारेसांढ़ पंचायत सचिवालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेट राजेश सिंह ने कहा कि गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नक्सल वामपंथी व उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लाेगों के विकास के लिए एसएसबी 32 बटालियन लगातार जन कल्याण कार्यक्रम चला रहा है. सुदूर क्षेत्र में रहनेवाले गरीब, जरूरतमंद एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को सामाजिक तथा शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से नागरिक कल्याण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके तहत विभिन्न जन-कल्यानकारी योजनाएं संचालित की जाती हैं. इसमें व्यवसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास, मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. प्रशिक्षण में गारू समेत आसपास के क्षेत्र के 33 प्रतिभागी शामिल थे. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










