ePaper

कोयल नदी छठ घाट पथ की हुई मरम्मत व साफ-सफाई

Updated at : 25 Oct 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
कोयल नदी छठ घाट पथ की हुई मरम्मत व साफ-सफाई

कोयल नदी छठ घाट पथ की हुई मरम्मत व साफ-सफाई

विज्ञापन

गारू़ छठ व्रत को लेकर प्रखंड के कोयल नदी छठ घाट जाने वाले पथ की मरम्मत व साफ-सफाई की गयी. छठ घाट की मरम्मत विधायक रामचंद्र सिंह के निर्देश पर किया गया. ताकि व्रतियों को घाट तक आने-जाने में परेशानियों का सामना नही करना पड़े. छठ व्रत पर घाटों की सफाई और रोशनी आदि की व्यवस्था अजीत सिंह पप्पू, संतोष कुमार, पवन कुमार समेत अन्य युवकों की देखरेख में किया गया है. इस दौरान सीओ दिनेश कुमार मिश्रा ने घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि हरसंभव व्रतियों को सुविधा दी जायेगी. शनिवार को नहाय-खाय के साथ ही व्रत का पहला दिन शुरू हो गया. व्रतियों ने दिन भर गेहूं, चावल चुनने, धोने व सुखाने में जुटे रहे़ं रविवार को व्रतियों द्वारा खड़ना किया जायेगा. छठ पूजा को लेकर तैयारी पूरी महुआडांड़. छठ पर्व को लेकर प्रखंड के रामपुर स्थित छठ घाट की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए इस बार घाट का चौड़ीकरण, सीढ़ियों की धुलाई, नदी के जलस्तर एवं सुगम सुरक्षित पुल का भी निर्माण किया जा रहा है. इसके साथ ही नदियों का जलस्तर व घाट सुगम बनाये जा रहे हैं. श्रीराम भक्तों की देखरेख में यह कार्य पिछले वर्ष की तुलना में अधिक प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ. घाट परिसर के चारों ओर स्वच्छता और प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. इस दौरान दर्जनों श्रीराम भक्त उपस्थित थे़ इन्होंने श्रमदान एवं सहयोग से इस सफाई अभियान को सफल बनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola