जनसंघी नेता सह बीससूत्री सदस्य रामजी राम वर्मा का निधन, शोक

Updated:
विज्ञापन
जनसंघी नेता सह बीससूत्री सदस्य रामजी राम वर्मा का निधन, शोक

जनसंघ काल के वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व बीस सूत्री सदस्य रामजी राम वर्मा (72 वर्ष) का निधन शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान रिम्स रांची में हो गया.

विज्ञापन

चंदवा . जनसंघ काल के वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व बीस सूत्री सदस्य रामजी राम वर्मा (72 वर्ष) का निधन शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान रिम्स रांची में हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. उनका इलाज रिम्स, रांची में चल रहा था. उनके निधन की सूचना के बाद चंदवा में शोक की लहर दौड़ गयी. शुक्रवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर चंदवा स्थित उनके पैतृक आवास लाया गया. शव के पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. निधन की सूचना मिलते ही भाजपा, झामुमो समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य गणमान्य उनके आवास पहुंचे. परिजनों को सांत्वना दी, ढांढस बंधाया. दोपहर बाद देवनद मुक्तिधाम में विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. कनिष्ठ पुत्र सौरभ कुमार ने मुखाग्नि दी. ज्ञात हो कि स्व. वर्मा जनसंघ काल से भाजपा से जुड़े थे. पूर्व में वे बीस सूत्री सदस्य भी रह चुके है. सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय सहभागिता रहती थी. उनके निधन से भाजपा संगठन समेत समाज को अपूरणीय क्षति हुई है. उनके निधन पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, विधायक प्रकाश राम, अमित गुप्ता, महेंद्र साहू, राजेश चंद्र पांडेय, नरेश साहू, आशीष सिंह, दीपक निषाद, राजू उरांव, आदर्श रविराज, विजय दुबे, निर्मल शर्मा, मनोज पाठक, राजकुमार पाठक, शिवकेश्वर यादव, सुरेश यादव, सुनील मुंडा, मंटू केसरी, शंकर साहू, संजय साहू, कुलामन साहू, बालेश्वर गंझू, इरशाद मुन्ना, झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव के अलावे मनोज चौधरी, रंजीत उरांव, अंकित तिवारी, अंकित कुमार, मनीष कुमार, पवन कुमार, अरविंद कुमार, आलोक कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, कांग्रेस के रामयश पाठक, असगर खान, निर्मल भारती, राजद के राम प्रवेश यादव, बबलू गिरि, अजीत श्रीवास्तव, अयूब खान, अनिल साहू, प्रमोद साहू, पपुन साहू समेत दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola