रैली निकाल ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल भेजने की अपील

Updated:
विज्ञापन
रैली निकाल ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल भेजने की अपील

रैली निकाल ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल भेजने की अपील

विज्ञापन

चंदवा़ स्कूल रूआर कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय हिसरी के बच्चों व शिक्षकों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली. रैली के माध्यम से ग्रामीणों व अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया. सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की गयी. रैली का नेतृत्व प्रधानाध्यापक विजय कुमार कर रहे थे. इस दौरान अभिभावकों से अपील की गयी कि गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे. ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः स्कूल भेजने की अपील की. रैली पूरे टोला-मोहल्लों का भ्रमण किया. स्कूली बच्चे एक भी बच्चा छूटे नहीं, शिक्षा का क्रम टूटे नहीं जैसे नारे बुलंद कर रहे थे. मौके पर शिक्षिका ललिता देवी, सारून नायक, जोहन उरांव, कार्तिक उरांव, शीतल मिंज, दीपक नायक आदि मौजूद थे. अंबेडकर जयंती को लेकर साफ-सफाई अभियान चलाया

लातेहार. डाॅ भीमराव अंबेडकर जयंती के पूर्व भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा ने शहर के स्वामी विवेकानंद पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई की. उक्त कार्यक्रम एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक किशुन दास के निर्देश पर किया गया. इसकी अध्यक्षता एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष पिंटू रजक ने की. अभियान का उद्देश्य बाबा साहेब के प्रति सम्मान प्रकट करना और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राकेश दुबे, मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय, विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, आंनद सिंह, प्रमोद कुमार, अश्वनी कुमार सिंह आदि मौजूद थे. वहीं, अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola