इसीआरएमसी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Oct 2024 9:40 PM

विज्ञापन

हाजीपुर में रेलवे से मान्यता प्राप्त यूनियन का नामांकन होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

बरवाडीह. हाजीपुर में रेलवे से मान्यता प्राप्त यूनियन का नामांकन होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इस क्रम में मंगलवार को रेलवे मजदूरों की समस्याओं के लिए संघर्ष करनेवाले रेल मजदूर यूनियन संगठन पूर्व मध्य रेलवे मेंस कांग्रेस (इसीआरएमसी) के शाखा सचिव अजय कुमार यादव के नेतृत्व में बरवाडीह रेलवे डिपो के सभी विभागों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. अभियान के तहत बरवाडीह के कैरेज एंड बैगन समेत अन्य विभागों में रेल कर्मचारियों के हित एवं रेल मजदूरों की समस्याओं से को इसीआरएमसी के पक्ष में वोटिंग की अपील की गयी. सभी रेल मजदूरों से एकजुट होकर 04 और 05 दिसंबर को होनेवाले मतदान में मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गयी. जनसंपर्क अभियान में अजय कुमार, वरीय अनुभाग अभियंता एके पीटर, बीके पांडेय, बीपी सिंह, आशीष कुमार, मासूम अली, अशोक कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार महतो, अरविंद कुमार समेत कई लोको व सहायक लोको उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola