लातेहार थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम 10 को
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Sep 2024 9:19 PM
चंदवा थाना क्षेत्र की सुनी जायेगी फरियाद
चंदवा. जन शिकायतों के तत्काल व प्रभावी निराकरण को लेकर झारखंड पुलिस द्वारा अनोखी पहल की शुरूआत की जा रही है. पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता के आदेश के आलोक में जिले के विभिन्न पुलिस अनुमंडल थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रंधीर कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को लातेहार थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम होगा. इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदवा थाना क्षेत्र की फरियाद व समस्याएं सुनेंगे. श्री सिंह ने बताया कि महिला उत्पीड़न, बाल श्रम, दुष्कर्म, भूमि विवाद समेत अन्य कानूनी समस्याओं को लेकर ग्रामीण यहां आवेदन दे सकेंगे. आमजनों से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में आवेदन के माध्यम से समस्याएं रखने की अपील की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










