नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन

Published by : DEEPAK Updated At : 26 Sep 2025 10:07 PM

विज्ञापन

जामा और गौसिया मस्जिद परिसर में शुक्रवार

विज्ञापन

महुआडांड़. जामा और गौसिया मस्जिद परिसर में शुक्रवार की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने हाथों में आइ लव मुहम्मद लिखा बैनर तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान मुसलमानों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि दुनिया की कोई ताकत नबी हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नाम लेने से रोक नहीं सकती. वक्ताओं ने कहा कि मोहब्बत-ए-रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम हर मुसलमानों का अहम हिस्सा है. इंसान के दिल में नबी की सच्ची मोहब्बत और उनकी सुन्नतों की पैरवी नहीं होगी. मौके पर कारी गुलाम अहमद रजा, हाफिज नदीम अख्तर, मौलाना रफीउद्दीन, सदर इमरान अली मंजूल अरी, नाईब सदर आसिफ कैसर, सेक्रेटरी मजहर खान, सहाबुद्दीन खान, शाहिद अहमद, शाहिद कमाल, तसव्वर अंसारी, फिरोज अंसारी, सहादत उर्फ लक्की, शबीब खान, अहमद रजा, इकबाल अहमद, सीतम अफरोज, खुर्शीद आलम, अकबर अली, शहिद अहमद,आरिफ आलम व सद्दाम अबुजर राजा समेत काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola