ePaper

विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री कृत संकल्प : यदुनाथ पांडेय

Updated at : 17 Oct 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री कृत संकल्प : यदुनाथ पांडेय

विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री कृत संकल्प : यदुनाथ पांडेय

विज्ञापन

मनिका. प्रखंड के लोहिया भवन में भारतीय जनता पार्टी जिला लातेहार के तत्वाधान में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम में सर्वप्रथम भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डा श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व वंदे मातरम गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. मौके पर मुख्य अतिथि श्री पांडेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पित है. इसी निमित्त आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हर एक विधानसभा में इस तरह का कार्यक्रम किया जा रहा है. श्री पांडेय ने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए हम सभी लोग को अपने देश के स्वदेशी वस्तुओं को अधिक से अधिक उपयोग करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी जोड़ों पर हो रही है. आने वाले 2047 तक निश्चित रूप से हमारा भारत देश विकसित भारत के रूप में हो जायेगा. देश के प्रधानमंत्री लगातार स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने के लिए देशवासियों से अपील कर रहे हैं. मौके पर पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, जिला महामंत्री वंशी यादव, कौशल किशोर प्रसाद, ईश्वरी सिंह, रेणु देवी, आशा देवी, महेश सिंह, शंकर दुबे, रजत कुमार, बबन पासवान, राजीव रंजन पांडेय, ध्रुव पांडेय, रवि प्रकाश द्विवेदी, गायत्री देवी, उषा देवी, पंकज यादव, दरोगी यादव, मनोज यादव समेत के लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola