हिंदू नववर्ष की तैयारी, घर-घर लगाया जा रहा भगवा ध्वज

Updated:
विज्ञापन
हिंदू नववर्ष की तैयारी, घर-घर लगाया जा रहा भगवा ध्वज

हिंदू नववर्ष की तैयारी, घर-घर लगाया जा रहा भगवा ध्वज

विज्ञापन

चंदवा़ नववर्ष प्रतिपदा को लेकर चंदवा में शहर समेत ग्रामीण इलाकों में तैयारी जारी है. घर-घर मेें भगवा ध्वज लगाने की तैयारी हो रही है. मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बैनर तले ध्वज वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया. पूरा शहर भगवामय नजर आ रहा है. आरएसएस परिवार के ध्वज वितरण अभियान के बाद बाजार, चौक-चौराहों और मोहल्लों में हर ओर भगवा ध्वज लहराने लगे हैं. सुबह से ही स्वयंसेवकों की टोली विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों के बीच ध्वज बांटते दिखें. उत्साहपूर्वक लोगों ने घर, दुकान व प्रतिष्ठानों के बाहर ध्वज लगाकर नववर्ष का स्वागत शुरू कर दिया है. बाल स्वयं सेवक भी इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते दिखे. आरएसएस के राजेश चंद्र पांडेय ने कहा कि हिंदू नववर्ष हमारी सनातन परंपरा का प्रतीक है. इसे उत्साहपूर्वक मनायें. मौके पर नरेश प्रसाद गुप्ता, नरेंद्र अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, डॉ अनिल कुमार, मनोज सिंह समेत अन्य बाल स्वयंसेवक मौजूद थे. विद्यार्थियों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलायी

महुआडांड़. प्रखंड के संत जेवियर कॉलेज में जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था. मौके पर जिला समन्वयक नागेंद्र कुमार ने कहा कि तंबाकू कैंसर और हृदय रोगों का प्रमुख कारक है. दंत चिकित्सक डॉ सीमा कुमारी ने गुटखा व पान मसाले से होने वाले मुख रोगों की जानकारी दी, वहीं डॉ विदित मुकेश ने ””””पैसिव स्मोकिंग”””” (निष्क्रिय धूम्रपान) के खतरों से आगाह किया. कार्यक्रम में तंबाकू नियंत्रण को लेकर समाज की भागीदारी पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलायी गयी. अंत में सुबोध मिंज ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola