जेजेएमपी के दो उग्रवादियों के घरों पर चिपका इश्तेहार

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
जेजेएमपी के दो उग्रवादियों के घरों पर चिपका इश्तेहार

बालूमाथ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेजेएमपी के दो उग्रवादियों के घरों में इश्तेहार चिपकाया. दोनों पर आर्म्स एक्ट व 17 सीएलए के तहत मामला दर्ज है.

विज्ञापन

बालूमाथ. बालूमाथ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेजेएमपी के दो उग्रवादियों के घरों में इश्तेहार चिपकाया. दोनों पर आर्म्स एक्ट व 17 सीएलए के तहत मामला दर्ज है. बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार दास के नेतृत्व में न्यायालय के आदेश पर बालूमाथ थाना-कांड संख्या 203/2023 में फरार चल रहे जेजेएमपी उग्रवादी बारियातू के छातावार निवासी बालदेव गंझू उर्फ अमरेशजी (पिता-पचू गंझू) और बारियातू के महुआटांड़ निवासी केदार यादव (पिता-राघो यादव) के घर जाकर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार चिपकाया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की लंबे समय से तलाश है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola