झामुमो के नवनियुक्त जिला कमेटी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया

Updated:
विज्ञापन
झामुमो के नवनियुक्त जिला कमेटी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया

तालाब विवाद सुलझा, सर्वसम्मति से लाभुक समिति का गठन

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला मुख्यालय के नये परिसदन भवन में सोमवार को झामुमो के नवनियुक्त जिला कमेटी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने की. मौके पर झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे. केंद्रीय उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं. मौके पर बैद्यनाथ राम ने कहा कि जिला व अन्य कमेटी में सभी वर्गों के लोगों को तरजीह दी गयी है. उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर कमेटी का विस्तार करने का निर्देश दिया गया है. संगठन का यह प्रयास है कि पंचायत स्तर तक बेहतर कार्य हो और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिले. उन्होंने जिला व प्रखंड कमेटी से समन्वय स्थापित कर कार्य करने की अपील की. मौके पर जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि कमेटी में काफी उर्जावान लोग हैं. उन्होंने कहा कि आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि नयी कमेटी लातेहार में एक नयी उंचाई को छूने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि वर्ग संगठन के द्वारा सब से समन्वय स्थापित कर प्रखंड कमेटी का गठन किया जायेगा. मौके पर जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्नवयन समिति के उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, केंद्रीय समिति की सदस्य ममता सिंह, दीपक कुमार, चंदन कुमार, प्रभात कुमार, अंकित पांडेय, गोपाल सिंह, अशोक पांडेय, रामवृक्ष उरांव, सुरेश उरांव, शमशेर खान, सुशील यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola