पुलिस ने छह एकड़ में लगे अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने छह एकड़ में लगे अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया

पुलिस ने छह एकड़ में लगे अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया

विज्ञापन

हेरहंज ़ पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हेरहंज थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है. थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया के नेतृत्व में गठित टीम ने सेरनदाग के अंतर्गत ग्राम सासंग, सिकीद एवं लावागड़ा के वन क्षेत्र में फैली करीब छह एकड़ पोस्ता (अफीम) की अवैध खेती को ट्रैक्टर की सहायता से रौंदकर नष्ट कर दिया गया. अफीम की खेती दुर्गम इलाकों में की गयी थी, जिसे चिह्नित कर पूरी सतर्कता के साथ नष्ट किया गया. थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैय ने बताया कि यह कार्रवाई नशा कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान का हिस्सा है. इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दोषियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जायेगी. स्थानीय लोगों से भी अपील की गयी कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें. भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक आज

लातेहार. जिला भाजपा कार्यालय में जिला कार्य समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित की गयी है. यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने दी. श्री यादव ने बताया कि उक्त बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव होंगे. उन्होंने जिले के भाजपा नेताओं से बैठक में भाग लेने की अपील की है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola