काली पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे लोग, महाप्रसाद का वितरण

काली पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे लोग, महाप्रसाद का वितरण
चंदवा़ श्रीश्री छठ पूजा समिति थाना टोली चंदवा के बैनर तले बुधवार को छठ व्रतियों तथा उनके परिजनों के बीच निःशुल्क गेहूं का वितरण कार्य शुरू किया गया. सुबह दस बजे से गेंहू वितरण शुरू हुआ. समिति के लोगों ने बताया कि खरना के लिए लागत मूल्य पर दूध भी समिति उपल्ब्ध करायेगी. वितरण केंद्र चंदवा थाना के ठीक सामने बनाया गया है. सभी व्रतियों को पांच-पांच किग्रा गेंहू निःशुल्क वितरण किया गया. गुरुवार को भी यह वितरण कार्यक्रम जारी रहेगा. लागत मूल्य से कम दाम पर खरना के लिए यहां दूध की बुकिंग भी करा सकते हैं. वितरण कार्यक्रम में हरिनंदन दुबे, सतेंद्र साहू, चंद्रशेखर उपाध्याय, मयंक कुमार, योगेश उपाध्याय, नवनीत कुमार, बिरेंद्र प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




