विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

Updated:
विज्ञापन
विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन

लातेहार ़ युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल स्टेडियम में किया गया. इसका उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव तथा मेरा युवा भारत केंद्र की जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए फुटबॉल, 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद प्रतियोगिता हुई. वहीं, महिला वर्ग के लिए कबड्डी, 200 मीटर दौड़ व रस्सीकूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी. मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेलकूद आवश्यक गतिविधि है. खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है. उन्होंने खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाओं पर भी प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामना दी. प्रतियोगिता के परिणाम : फुटबॉल बालक वर्ग में मनिका की टीम ने लातेहार की टीम को 2-0 से हराकर विजेता बनी़ बालिका कबड्डी में लातेहार प्रखंड की टीम ने मनिका प्रखंड को पराजित कर विजेता बनी. 400 मीटर रेस (बालक) में बलजीत गंझु प्रथम, आशीष भोक्ता द्वितीय और भवानी सिंह तृतीय रहे. 200 मीटर दौड़ (बालिका) में चंदवा प्रखंड की विनीता कुमारी प्रथम, लातेहार की प्रियंका कुमारी द्वितीय और नीलू कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. लंबी कूद (बालक) में सुरेंद्र भोक्ता प्रथम, आशीष भोक्ता द्वितीय और शुभम गंझू तृतीय रहे. स्किपिंग प्रतियोगिता में परी कुमारी प्रथम, सुनैना कुमारी द्वितीय और प्रियंका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. समापन समारोह में जिला युवा अधिकारी एवं जिला खेल पदाधिकारी अवीणेश त्रिपाठी ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया. मौके पर अजय सिंह, प्रेम गंझू, महेंद्र कुमार, मुकेश सिंह, मुकेश कुमार, महेंद्र कुमार, रबिंद्र कुमार, अंजना कुमारी समेत कई खिलाड़ी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola