विद्यालय में वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 23 May 2026 9:26 PM
विद्यालय में वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन
लातेहार ़ जिला मुख्यालय के धर्मपुर में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को शिशु सभा की गतिविधियों में पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा अरुण के नन्हें छात्र-छात्राओं ने वेशभूषा की विविधताओं को धारण किये कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये. प्रतियोगिता में दो दर्जन छात्र-छात्राओं ने बाल कविताएं प्रस्तुत की. वेशभूषा और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया और उन्हें पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया गया. विजेताओं में प्रथम स्थान अथर्व आर्या ने प्राप्त किया. जबकि दूसरा स्थान निकिता गुप्ता और तीसरा स्थान अविका राज ने प्राप्त किया. तेजस और श्रेयांश उरांव ने क्रमश: चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया. इनके अलावा शिवांश सिंह, शानवी नारायण, आदर्श, शिवांश राठौर, अद्विका अवि, वृषांक गुप्ता, शानवी कच्छप, दिव्यांश उरांव, मनस्वी वैभव, श्रेयांश पांडेय, शिवम अविनाश, आदित्य, शिवांगी गुप्ता, रानी गुप्ता, नवीन बरला, अमन गुप्ता, राम प्यारे एवं दिव्या शर्मा की प्रस्तुतियां भी सराही गयी. विजेताओं को प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों में भारतीय परंपराओं की पहचान विकसित हो इस उद्देश्य से पारंपरिक परिधान कि यह प्रतियोगिता आयोजित की गई. आयोजन को सफल बनाने में कक्षाचार्य शिल्पा कुमारी ने महत्वपूर्ण योगदान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










