रक्तदान करने वाले संस्था व लोगों को सम्मानित किया गया

Updated:
विज्ञापन
रक्तदान करने वाले संस्था व लोगों को सम्मानित किया गया

रक्तदान करने वाले संस्था व लोगों को सम्मानित किया गया

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला मुख्यालय के ब्लड बैंक परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में वर्तमान सत्र में रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित कर रक्तदान शिविर आयोजित करने वाले संस्थाओं को सम्मानित किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डाॅ राजमोहन खलखो व विशिष्ट अतिथि सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ अखिलेश्वर प्रसाद, ब्लड बैंक की प्रभारी डाॅ धर्मशीला चौधरी व सेवानिवृत सिविल सर्जन डाॅ सुरेंद्र सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डाॅ खलखो ने कहा कि हमें हर तीन महीने में रक्तदान करने का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ मनुष्य हर तीन माह में रक्तदान कर सकता है. उन्होंने अधिक से अधिक रक्तदान शिविरों का आयोजन करने की बात कही, ताकि ब्लड बैंक में रक्त की कमी नहीं रहे. सम्मान समारोह में सबसे ज्यादा रक्त संग्रह (147 यूनिट) करने के लिए मुस्लिम यूथ कमेटी, हिंडाल्को ( 68), तुबेद कोल माइन (50), संत विहंगम योगपीठ (49), भारतीय जनता युवा मोर्चा (46), ब्लड बैंक, लातेहार (36), संत जेवियर कॉलेज (33), वोलेंटरी ब्लड डोनेशन एसोसिएशन (30), एसएसबी 32 बटालियन (22), ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, लातेहार (21), साई नर्सिंग होम चंदवा (20), जनता एचपी ग्रामीण वितरक (19) तापा लाइफ हॉस्पिटल (17), इंडियन रेडक्रास सोसायटी (16), एमल्टा झारखंड (15), पीएचसी हेरहंज (14), श्री सर्जीकेयर हॉस्पिटल (14) एचडीएफसी बैंक (13), मेरा युवा भारत (13), केमिस्ट व ड्रगिस्ट एसोसिएशन (12), सीआरपीएफ 214 बटालियन (12), रेफरल अस्पताल गारू (09), एसएचसी महुआडांड़ (08), सीएचसी बालूमाथ (07), सीएचसी लातेहार (07), इंदिरा हॉस्पिटल चंदवा (07), पंजाब नेशनल बैंक (07), एक्सिस बैंक, लातेहार (05) और जिला परिषद लातेहार को पांच यूनिट रक्त संग्रह करने पर प्रशस्ती पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. मौके पर श्याम अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, ब्लड बैंक के लैब टेक्निशियन बिनय कुमार सिंह, आशीष कुमार झा, कंचन कुमारी, उत्तम कुमार, केदार प्रसाद, छोटू राजा, रोहित कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola