बंबू हाउस में ठहरने के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
बंबू हाउस में ठहरने के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

बेतला के पर्यटन विभाग द्वारा संचालित होटल वन विहार में बने बंबू हाउस की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

बेतला. बेतला के पर्यटन विभाग द्वारा संचालित होटल वन विहार में बने बंबू हाउस की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गयी है. कोलकाता के कारीगरों की मदद से इसे पूरी तरह से बांस से तैयार किया गया है. इस बांस के बने कमरों में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है. एसी, वाई-फाई, टेलीकॉम से युक्त इस बंबू हाउस में प्राकृतिक और आधुनिक सुख सुविधाओं का अद्भुत संगम होने के कारण पर्यटकों का यह पसंदीदा विश्रामगृह के रूप में माना जा रहा है. वहीं अन्य 25 कमरों को भी काफी आकर्षक तरीके से सजाया गया है. पिछले कई महीनों से इसको सजाने- संवारने के काम के बाद यह होटल अब एक नये लुक में दिखने लगा है. आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस इस होटल को पूरी तरह से राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने के दिशा में काम किया गया है. जीर्णोद्धार कार्य की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संवेदक ने इस विभाग को हैंडओवर कर दिया है. इसके साथ ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गयी है. पूर्व में जो होटल की बदतर हालत थी उसे पूरी तरह से बदल दिया गया है. यहां के मौजूद 25 कमरों को पूरी तरह से कबाड़ कर नये सिरे से बनाने का काम किया गया है. पर्यटन विभाग से बनने वाले होटल वन विहार का जीर्णोद्धार का कार्य भवन निर्माण विभाग के द्वारा किया गया है. पिछले वर्ष सितंबर महीने में विधायक रामचंद्र सिंह के द्वारा इस जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया गया था. मैनेजर रंजीत सिन्हा ने बताया कि इसे आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस करने का प्रयास किया गया है. सैलानी अब यहां आसानी से ठहर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola