माइंस में चलने वाली हाइवा के धक्के से एक की मौत, तीन घंटे सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
माइंस में चलने वाली हाइवा के धक्के से एक की मौत, तीन घंटे सड़क जाम

माइंस में चलने वाली हाइवा के धक्के से एक की मौत, तीन घंटे सड़क जाम

विज्ञापन

लातेहार ़ सदर थाना क्षेत्र के मुरूप गांव के नदी टोला में तुबेद कोल माइंस में चलने वाली हाइवा की चपेट में आने से राजू टाना भगत (30) की मौत हो गयी. मृतक बालूमाथ थाना क्षेत्र के उलातू गांव का निवासी था. सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुरूप नदी टोला स्थित मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया. जिसके कारण आवागमन काफी देर तक ठप रहा. स्थानीय ग्रामीण रामसहाय टाना भगत, सुका टाना भगत, महेंद्र टाना भगत, रामचंद्र टाना भगत, राम टाना भगत व मनेश्वर टाना भगत ने बताया कि मृतक राजू अपने रिश्तेदार के घर दो दिन पूर्व आया था. घर से बाहर टहलने के दौरान यह घटना घटी. बताया जाता है कि कोल साइडिंग में चलने वाली तेज रफ्तार हाइवा ने उसे धक्का मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. स्थानीय लोग उसे सदर अस्पताल ले गये. यहां चिकित्सको ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क जाम कर दी. परिजनों का कहना है कि राजू ही परिवार का एकमात्र सहारा था. वे दस लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं. जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे. इसके बाद ट्रांसपोर्टिंग कंपनी ने एक लाख रुपये मुआवजा और पांच हजार रुपये प्रतिमाह सहायता देने के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद जाम हटाया गया. थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता ने कहा कि कंपनी के द्वारा मुआवजा के आश्वासन के बाद जाम हटा दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola