सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए उसका समाधान करें

Updated:
विज्ञापन
सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए उसका समाधान करें

सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए उसका समाधान करें

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणायल में मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएं सुनी तथा आश्वासन दिया कि उनकी सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए उसका समाधान किया जायेगा. जिले के बरियातू प्रखंड के टोटी पंचायत के पिपराडीह गांव निवासी कंचन देवी ने अपनी पुत्री का झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय हेरहंज में इंटर में नामांकन कराने का उपायुक्त से निवेदन किया. आवेदन को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार को अग्रसारित कर नियमानुसार करवाई करने का निर्देश दिया. जन शिकायत निवारण में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए जो मुख्य रूप से भूमि विवाद, जमीन अधिग्रहण, भविष्य निधि में दर्शाये गये राशि का अंतिम भुगतान नहीं होने के संबंध में, योगदान नहीं लेने, मजदूरी भुगतान करने के संबंध में, अनुकंपा पर नौकरी देने से संबधित जुड़े आवेदन आये. सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें. उपायुक्त के निर्देश पर लोगों की समस्याओं के समाधान और शिकायतों के निष्पादन को लेकर जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तरी के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola