एनडीपीएस एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल

Updated:
विज्ञापन
एनडीपीएस एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल

एनडीपीएस एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन

हेरहंज ़ स्थानीय पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर हेरहंज थाना कांड संख्या 8/26 दिनांक नौ फरवरी 2026 के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी की पहचान बिरेंद्र गंझू पिता शत्रुघ्न गंझू (ग्राम कांचाटोला, आस्वे-हेरहंज) के रूप में की गयी है. पुलिस ने बताया कि उसपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. वह कई दिनों से फरार चल रहा था. सूचना मिली की वह इन दिनों घर पर रह रहा है. इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया गया. मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है. दो सड़क दुर्घटना में दो घायल

बालूमाथ़ बुधवार को प्रखंड क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. पहली घटना बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ पर बरहमोरिया गांव के समीप हुई. जानकारी के अनुसार महादेव गंझू (60 वर्ष) पिता सेरठ गंझू (ग्राम सेरका, हेरहंज) बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान वह बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गये और घायल हो गये. दूसरी घटना रांची-चतरा मुख्य पथ पर बारियातू थाना अंतर्गत गोनिया गांव के पास हुई. धनेश्वर गंझू (23 वर्ष) पिता धरनु गंझू (ग्राम लोंगा, सिमरिया) किसी काम से बाइक से बालूमाथ आ रहे थे. इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर गिर पड़े और घायल हो गये. घटना के बाद बारियातू पुलिस की मदद से घायल को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉ दयानंद कुमार ने दोनों का उपचार किया.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola