सांसद ने मंत्री नितिन गडकरी से मिल राज्य में नयी सड़क संरचनाओं की मांग की

सांसद ने मंत्री नितिन गडकरी से मिल राज्य में नयी सड़क संरचनाओं की मांग की
लातेहार. जिले में यूरिया और डीएपी खाद की भारी किल्लत को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गयी है. जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने किसानों को तत्काल यूरिया व डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और एसडीओ अजय रजक समेत अन्य अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर किसानों को उचित दर पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की. श्री तिवारी ने कहा कि खेती का यह महत्वपूर्ण समय है और खाद की कमी से किसानों की फसल प्रभावित हो सकती है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि खाद की कालाबाजारी की गयी या उचित मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराया गया तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी. जिला प्रशासन को जिम्मेदारी निभाते हुए शीघ्र आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. यदि समय पर खाद उपलब्ध नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे. श्री तिवारी ने जिला प्रशासन से किसानों को राहत पहुंचाने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




