ePaper

स्वामीनारायण मंदिर का बनाया प्रारूप, संध्या आरती में उमड़ रही है भीड़

Updated at : 28 Sep 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
स्वामीनारायण मंदिर का बनाया प्रारूप, संध्या आरती में उमड़ रही है भीड़

स्वामीनारायण मंदिर का बनाया प्रारूप, संध्या आरती में उमड़ रही है भीड़

विज्ञापन

बालूमाथ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप परिसर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष स्वामीनारायण मंदिर का प्रारूप तैयार कराया गया है. पूजा पंडाल की ऊंचाई करीब 50 फीट है. इसे बंगाल के सौ कारीगरों ने मिलकर तैयार किया है. मां दुर्गा के अलावे मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, श्री गणेश, श्री कार्तिकेय की भव्य प्रतिमा बनायी गयी है. लगातार 12वीं बार पूजा समिति के अध्यक्ष रहे रवि सिंह ने बताया कि 66 वर्षों से यहां प्रतिमा स्थापित कर दुर्गा पूजा की परंपरा रही है. यहां 1959 में पहली बार दुर्गा पूजा शुरू की गयी थी. पंडित स्व सहदेव मिश्रा यहां पूर्व में पूजा-अर्चना कराते थे, इसके बाद उनके वंशज सुधाकर व दिवाकर मिश्रा द्वारा यहां पूजा की जाती है. विजयादशमी तक समिति द्वारा भंडारा होता है. संध्या आरती में सैकड़ों लोग उमड़ रहे हैं. इस वर्ष पूजा समिति द्वारा डांडिया नाइट कार्यक्रम आयोजित किया गया है. बाहर से आये कलाकारों द्वारा डांडिया कार्यक्रम का आयोजन होगा. श्री सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा सिर्फ धार्मिक आस्था का पर्व नहीं बल्कि लोगों के बीच भाईचारे, सामाजिक एकता व सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का मौका है. पूजा को सफल बनाने में शैलेश सिंह, अखिलेश भोक्ता, बबलू चौरसिया, सोनू सिंह, लालदेव गंझू, नीरज कुमार गुप्ता, विशाल कुमार गोलू, अशोक कुमार, विनोद साव, जितेंद्र कुमार, कैलाश यादव समेत अन्य लोग तन्मयता से लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola