अहीर रेजीमेंट के मुद्दे पर यादव समाज की बैठक

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
अहीर रेजीमेंट के मुद्दे पर यादव समाज की बैठक

प्रखंड के लोहिया भवन हॉल में रविवार को यादव महासभा की बैठक हुई.

विज्ञापन

मनिका. प्रखंड के लोहिया भवन हॉल में रविवार को यादव महासभा की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष वृंद बिहारी यादव थे. उन्होंने बताया कि 20 मई को रेजांगला के वीर शहीदों की आ रही मिट्टी लेकर कलश भारत घूमने के बाद मनिका के नमुदाग पेट्रोल पंप से प्रवेश करेगा. यहां प्रखंड के यादव बंधु कलश यात्रा में शामिल होंगे और लातेहार तक पहुंचायेंगे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर 18 नवंबर 2025 को पूरे देश से यादव दिल्ली के जंतर-मंतर में जुटेंगे. संचालन यादव महासभा जिला सचिव दामोदर यादव ने किया. मौके पर यादव महासभा जिला कार्यसमिति सदस्य सेठा यादव, जिला सचिव जितेंद्र यादव, समौधी यादव, गंगेश्वर यादव, राजेश्वर यादव, गंगा यादव, अंजू यादव, राजेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, अरविंद यादव, सागर यादव, कमल यादव, मिश्रा यादव, विजय यादव, महेंद्र यादव, बीरेंद्र यादव, सरजू यादव, मनोगा यादव, दरोगी यादव, फूलचंद यादव, प्रदीप यादव, रामचंद्र यादव, कालेश्वर यादव, मुखलाल यादव, महेश्वर यादव, कामेश्वर यादव, मंदीप यादव, कमलेश यादव, संजय यादव, शिवपूजन यादव, कुलदीप यादव, हीरामन यादव, बलराम यादव, प्रमोद यादव व अवधेश यादव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola