घर-घर सर्वे कर जिला को कुष्ठ मुक्त बनायें : उपायुक्त
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 28 Jan 2026 10:46 PM
घर-घर सर्वे कर जिला को कुष्ठ मुक्त बनायें : उपायुक्त
लातेहार ़ समाहरणालय सभागार में बुधवार को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान-2026 और कुष्ठ रोगी खोज अभियान (द्वितीय चक्र) की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने अधिकारियों को कई निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि जिले में कुष्ठ रोगी नियमित रूप से मिल रहे हैं, जिनकी समय पर ट्रेसिंग अनिवार्य है. हमारा लक्ष्य जिले से कुष्ठ को पूरी तरह मिटाना है. इसके लिए गांव स्तर पर ग्राम गोष्ठी, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करें. 30 से 14 फरवरी तक जागरूकता पखवाड़ा : सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरुआत होगी. यह अभियान 14 फरवरी तक जिले के सभी गांवों में चलेगा. इस दौरान विशेष रूप से उन गांवों पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा, जहां पिछले सात वर्षों में एक भी कुष्ठ रोगी नहीं मिला है. वहां घर-घर सर्वे कर मरीजों की पहचान की जाएगी. नौ मार्च से शुरू होगा घर-घर खोजी अभियान : बैठक में जानकारी दी गयी कि नाै से 23 मार्च तक दूसरे चरण का घर-घर कुष्ठ खोजी अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें संदिग्ध मरीजों की जांच करेंगी और उन्हें मुख्यधारा के इलाज से जोड़ेंगी. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, एसडीओ अजय कुमार रजक, एसडीओ बिपिन कुमार दुबे, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ शोभना टोप्पो समेत कई चिकित्सक व पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










