महासमिति ने रामनवमी को लेकर मंगलवारी जुलूस निकाला

Updated:
विज्ञापन
महासमिति ने रामनवमी को लेकर मंगलवारी जुलूस निकाला

महासमिति ने रामनवमी को लेकर मंगलवारी जुलूस निकाला

विज्ञापन

लातेहार. रामनवमी पर्व को लेकर जिला मुख्यालय में थाना चौक स्थित महावीर मंदिर मुख्य अखाड़ा से मंगलवारी जुलूस निकाली गयी. इसके पूर्व मुख्य अखाड़ा में पुजारी त्रिभुवन पांडेय ने पूजा-अर्चना करायी. रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में मंगलवारी जुलूस मुख्य अखाड़ा से निकलकर शहर के मेन रोड होते हुए प्रखंड कार्यालय तक गयी. इसके बाद धर्मपुर बाइपास होते हुए रेलवे स्टेशन क्षेत्र तथा राजहार और माको होते हुए जुलूस मुख्य अखाड़ा पहुंची. जुलूस में शामिल लोग जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष कर रहे थे. प्रभात कुमार ने बताया कि 27 मार्च को अपराह्ण दो बजे से थाना चौक स्थित मुख्य अखाड़ा के समीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसके बाद शोभा यात्रा निकाली जायेगी. इसमें लातेहार के सभी अखाड़ा समिति के लोग शामिल होंगे. जुलूस में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन, राजन तिवारी, पंकज तिवारी, अनिल सिंह, सुरेश प्रसाद, अश्विनी सिंह, प्रमोद प्रसाद, गौरव दास, पिंटू रजक, राजू प्रसाद, रविंद्र प्रजापति, पिंटू प्रसाद, रितेश कुमार, सोनू सिंह, सुशील यादव, दिनेश्वर यादव, श्री राम सिंह, सोनू पाठक समेत काफी संख्या में युवक शामिल थे. चैती छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

बरवाडीह. आस्था का महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ अर्पित कर भगवान भास्कर को नमन किया गया. प्रखंड के आदर्श नगर व कोयल नदी छठ घाट सहित आसपास के एक दर्जन से अधिक घाटों पर छठ व्रतियों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. बुधवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ देने के साथ चार दिवसीय चैत छठ संपन्न हो जायेगा.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola