भगवान राम सत्य, न्याय और धर्म के शाश्वत प्रतीक हैं : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
भगवान राम सत्य, न्याय और धर्म के शाश्वत प्रतीक हैं : उपायुक्त

भगवान राम सत्य, न्याय और धर्म के शाश्वत प्रतीक हैं : उपायुक्त

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला मुख्यालय के थाना चौक स्थित मुख्य अखाड़ा में श्री रामनवमी महासमिति ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया. इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि रामनवमी हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. भगवान राम सत्य, न्याय और धर्म के शाश्वत प्रतीक हैं. उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा. उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर ही हम समाज और राष्ट्र को नयी दिशा दे सकते हैं. रामराज्य की कल्पना तभी होगी साकार : बैद्यनाथ राम : महासमिति के मुख्य संरक्षक व पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि भगवान राम का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए अनुकरणीय है. उनके जीवन चरित्र को आत्मसात करने से ही सुखमय जीवन संभव है. उन्होंने जोर देकर कहा कि रामराज्य की कल्पना तभी साकार होगी, जब लोग स्वार्थ का त्याग कर नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा करेंगे. महासमिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में भगवान राम की मर्यादा और उनके धैर्य से सीख लेना अनिवार्य है. भव्य शोभा यात्रा में कलाकारों ने बिखेरी छटा : कार्यक्रम को उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य लक्ष्मण यादव, जिप अध्यक्ष पूनम देवी और नगर अध्यक्ष महेश सिंह ने भी संबोधित किया. इससे पूर्व महासमिति द्वारा सभी अतिथियों को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष टैगोर ने किया. सभा के उपरांत शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें बाहर से आये कलाकारों ने अपनी हैरतअंगेज प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इनकी रही उपस्थिति : मौके पर मुरारी प्रसाद, राजीव रंजन पांडेय, पंकज सिंह, आनंद सिंह, नारायण प्रसाद, आशीष कुमार पांडेय, मोहर सिंह यादव, आनंद कुमार, सुदामा प्रसाद, रंजीत साहू, राजू प्रसाद, रविंद्र प्रजापति समेत काफी संख्या में रामभक्त और गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola