वज्रपात से बुजुर्ग की मौत, धान रोपने के दौरान महिला घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल का इलाज करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network

लातेहार के सदर थाना क्षेत्र में वज्रपात से एक बुजुर्ग की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल है। अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र में अलग-अलग वज्रपात की घटनाओं में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गईं।

पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के होटवाग गांव में हुई, जहां धान रोपने के दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से 24 वर्षीय निर्मला देवी, पति सुरेंद्र सिंह, गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तत्काल उन्हें लातेहार सदर अस्पताल लाया गया। यहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर राजद के प्रदेश सचिव रंजीत यादव व जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से घायल महिला के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने में सहयोग किया।

दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र की जालिम पंचायत में हुई। यहां जालिम निवासी शिवनाथ उरांव भी खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गए, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola