गड़गोमा विद्यालय में 25 सदस्यीय प्रबंधन समिति का गठन, तुलसी गंझू बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

बारियातू के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गड़गोमा में नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन हुआ। तुलसी गंझू को अध्यक्ष और बीना देवी को उपाध्यक्ष चुना गया है।

विज्ञापन

लातेहार: प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गड़गोमा में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन को लेकर अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। शिक्षा विभाग के निर्देश तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक हर्षित हर्ष की देखरेख में सर्वसम्मति से 25 सदस्यीय विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया।

समिति के सदस्यों में से अध्यक्ष के चयन को लेकर चुनाव कराया गया। इसमें तुलसी गंझू को अध्यक्ष, बीना देवी को उपाध्यक्ष तथा रीना देवी को संयोजिका बनाया गया।

चयन के बाद विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अविनाश कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के समुचित संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास की बात कही।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष तुलसी गंझू ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और बेहतर पठन-पाठन व्यवस्था सुनिश्चित करना समिति की प्राथमिकता होगी। ग्रामीणों, अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग से विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा।

बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यालय के शिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola