परसही में कृषक पाठशाला का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा खेती-पशुपालन का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

लातेहार के परसही गांव में कृषक पाठशाला सह समेकित बिरसा ग्राम योजना का शुभारंभ हुआ। अब किसानों को आधुनिक खेती और पशुपालन का प्रशिक्षण स्थानीय स्तर पर मिलेगा।

विज्ञापन

लातेहार: सदर प्रखंड के परसही पंचायत के परसही गांव में मंगलवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में कृषक पाठशाला सह समेकित बिरसा ग्राम योजना का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने किया।

मौके पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में यह एक अच्छी पहल है। किसान अब कृषि और पशुपालन से संबंधित जानकारी और प्रशिक्षण लेकर और भी बेहतर ढंग से कृषि के साथ-साथ पशुपालन कर पाएंगे। इससे कृषि के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है और हमारी सरकार हर प्रखंड में यह पाठशाला खोलने जा रही है, ताकि हमारे किसान भाइयों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत हो।

जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि परसही में प्रशिक्षण शिविर खुलने से लोगों को अब बाहर प्रशिक्षण के लिए नहीं जाना होगा। उनका समय और आने-जाने का खर्च बचेगा।

मुखिया अनीता देवी ने कहा कि विधायक की पहल से पंचायतवासियों को नई सौगात मिली है। विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव ने कहा कि पंचायत और प्रखंड के लिए यह गर्व की बात है कि हमारे किसान अब यहीं प्रशिक्षण लेकर आधुनिक तरीके से पशुपालन और खेती कर पाएंगे।

युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि आज भी 70 प्रतिशत आबादी खेती पर ही निर्भर है। इसलिए हमें नई-नई तकनीक और पद्धति की जरूरत है, जिससे किसान सिर्फ खेती या पशुपालन नाम के लिए नहीं करें, बल्कि उससे उन्हें अधिक से अधिक आय का लाभ मिले।

मौके पर परशुराम लोहरा, बीरबल उरांव, सकलदीप उरांव, अख्तर हुसैन, सुनील प्रसाद, अरुण यादव, ज्योति प्रकाश दुबे, मनोज पासवान, फूलचंद यादव, हसमद अंसारी, वाजिद अंसारी, रौशन कुमार, सोनू यादव, साजिद अंसारी, धनंजय यादव, रंजय, सोहेल अंसारी, पंकज उरांव, मुनिप यादव व उपेंद्र पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे।


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola